यूपीएससी विवाद का हल निकालने को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी में मंथन जारी है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार की ओरसे छात्रों को दिए रविवार तक के समय के चलते आज इस मसले पर अहम घोषणा की जा सकती है। इससे पहले शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर पर बैठक भी हुई। मीटिंग में कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने हिस्सा लिया। बीजेपी की ओर से जेपी नड्डा और राम माधव भी मौजूद रहे। बैठक के बाद जितेंद्र सिंह ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार जल्द ही सीसैट मसले का समाधान निकाल लेगी। वहीं, बीजेपी महासचिव जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी इस समस्या का समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।