मोदी सरकार भारत में रह रहीं मशहूर बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन के अंधेरे दिन खत्म करेगी। बकौल तसलीमा, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें उनके अंधेरे दिन खत्म करने का भरोसा दिलाया है। तसलीमा ने शनिवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर रेजिडेंट परमिट बहाल करने की गुजारिश की। राजनाथ ने भी कहा की तसलीमा के मामले को देखकर फैसला किया जाएगा। तसलीमा नसरीन ने इस मुलाकात के बाद कहा कि मैंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी से मुलाकात की और उन्हें अपनी किताब वो अंधेरे दिन गिफ्ट की। उन्होंने मुझसे कहा कि आपके अंधेरे दिन अब खत्म हो जाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।