(International)
मोदी ने पड़ोसी देश की जमकर तारीफ की और दोनों देशों के बीच रिश्ते को गंगा और हिमालय जितना पुराना बताया, उन्होंने नेपाल में संविधान-निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने पर खुशी जताई और कहा कि युद्ध से बुद्ध की तरफ जाने की इस प्रक्रिया को वह नमन करते हैं और इससे दुनिया भर में हिंसा को जरिया बनाने वाले लोगों को पुनर्विचार करने का संदेश मिलेगा, काशी से अपनी यात्रा आरंभ की और पशुपतिनाथ के चरणों में आकर खड़ा हुआ हूं, ये भूमि है जिसने विश्व को अचंभित करने वाले भगवान बुद्ध को जन्म दिया है, ऐसी सांस्कृतिक विरासत की धनी है, काशी में एक मंदिर है जहां का पुजारी नेपाल का होता है और नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर है जहां का पुजारी भारत का होता है, हिंदुस्तान ने आज तक कोई लड़ाई नहीं जीती है, जिसमें किसी नेपाली का रक्त न बहा हो, नेपाल का बहादुर कभी मरने मिटने के लिए पीछे नहीं रहा, भारत के लिए मरने मिटने वाले इन बहादुर नेपालियों को मैं आज नमन करना चाहता हूं, भारतीय सेना के एक फील्ड मार्शल कहते थे कि अगर वह मरने मारने को तैयार है तो या तो वह झूठ बोल रहा है या वह गोरखा है, लोकतंत्र में विश्वास रखने वाला पूरा विश्व आज आप सबकी तरफ देख रहा है, नेपाल इतना धनी है कि बिजली की कमी को पूरा कर सकता है, और हम आपका पानी ऐसे नहीं लेना चाहते, खरीदना चाहते हैं, हम पानी भी आपका ऐसे नहीं लेना चाहते, वैसे भी कहावत है कि पानी और जवानी कभी पहाड़ के काम नहीं आते, पानी पहाड़ पर रुकता नहीं और जवान होने पर पहाड़ के लोग रोजगार की तलाश में निकल आते हैं, सिर्फ हिंदुस्तान को बिजली बेचकर भी नेपाल समृद्ध देशों में अपनी जगह बना सकता है, हम आपके साथ हैं, समझ लीजिए आज ही घोषणा कर दी, जब लक्ष्मण मूर्छित हो गए तो हनुमान संजीवनी लेने यहां आए, तमाम जड़ी-बूटियां हिमालय के गर्भ में पड़ी हैं, रिक्शा वाला भी कमाता है, पान वाला भी कमाता है, चाय वाला भी कमाता है, जब चाय वाले का नाम आता है तो मुझे आनंद मिलता है, एडवेंचर के मिजाज वाले पूरे विश्व के युवाओं को आप ललकार सकते हैं कि आइए कितना बड़ा अवसर है, नेपाल को लेकर मेरे तीन प्रमुख बिंदु हैं. हाईवेज, आईवेज (इंफोर्मेशन वेज) और ट्रांसवेज (ट्रांसमिशन). ये तीनों हम नेपाल को जल्दी से जल्दी मुहैया कराएंगे, हम जितनी बिजली नेपाल को दे रहे हैं उसे बढ़ाएंगे, अभी नेपाल का अंधेरा हम दूर करेंगे और एक दशक के बाद नेपाल हमारा अंधेरा दूर करेगा, हमें लगता है कि जितना जल्दी हम नेपाल को अपने पास ला सकें, लेकर आएंगे, जमीन को खिसकाने का तो कोई विज्ञान अभी आया नहीं है, लेकिन अगर महाकाली नदी पर ब्रिज बन जाए तो हमारे और आपके बीच की दूरियां घट जाएंगी, इसी तरह बॉर्डर भी हमारे लिए बैरियर नहीं हो सकती, बॉर्डर ब्रिज बनना चाहिए
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।