इस मंदिर में मोदी ने पशुपतिनाथ का रुद्राभिषेक किया है,,, इससे पहले नेपाल दौरे पर पीएम मोदी का पहला दिन ऐतिहासिक रहा, पहली बार रविवार को चली संविधान सभा में मोदी ने भाषण दिया। नेपाल की संविधान सभा में बोलते हुए मोदी ने कहा कि नेपाल और भारत एक दूसरे का अंधेरा दूर कर सकते हैं। नेपाल अगर भारत को बिजली देगा, तो वो खुद भी समृद्ध बनेगा। मोदी ने नेपाल में एक और महत्वपूर्ण बात कही कि भारत नेपाल से मुफ्त में बिजली और पानी नहीं लेना चाहता, दोनों देशों के विकास के लिए मोदी ने कई नए विचार पेश किए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।