हमें विश्व शांति के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए: मोदी
(DELHI, India) मोदी ने ट्वीट किया है, ‘आज हम उन सभी लोगों को याद कर रहे हैं जिन्होंने हिरोशिमा में अपनी जानें गंवाई। मैं उम्मीद करता हूं कि मानवजाति फिर कभी ऐसा दिन नहीं देखे।’ उन्होंने कहा है, ‘आइए हम सब साथ काम करें और विश्व शांति के उद्देश्य को आगे बढ़ाएं तथा आने वाले बरसों में विश्व को और खुशहाल एवं और शांतिपूर्ण स्थान बनाएं।’ गौरतलब है कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान 1945 में अमेरिका ने हिरोशिमा पर इसी दिन परमाणु बम गिराया था जिससे उस साल दिसंबर तक करीब 1,40,000 लोग मारे गए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।