(DELHI, India)
बीएसएफ महानिदेशक डी के पाठक ने कहा, ‘हमने अपने वाघा फ्रंटियर के माध्यम से उन्हें अनुरोध नोट भेजा है और कमांडेंट स्तर की फ्लैग मीटिंग की भी गुजारिश की है। हम अपने जवान को वापस लाने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं और मुझे आशा है कि उसे शीघ्र ही हमारे पास भेजा दिया जाएगा। ’ पाठक ने कहा कि बीएसएफ जवान 30 वर्षीय सत्यशील यादव संयोगवश पाकिस्तान की धरती पर पहुंच गए और वह किसी भी कार्रवाई का हिस्सा नहीं थे । उन्होंने कहा ,‘हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं। अबतक हमें कोई जवाब नहीं मिला है। लेकिन हमें संकेत मिला है कि शीघ्र ही किसी भी वक्त सकारात्मक जवाब मिलने की उम्मीद है। ’ यादव कल अखनून के पारग्वाल खौर सब सेक्टर में तीन अन्य कर्मियों के साथ गश्ती पर थे। उसी दौरान उनकी नौका में कुछ गड़बड़ी पैदा हो गयी। अधिकारियों के अनुसार जब यह गश्ती दल नदी में एक संकरी जगह से निकलने का प्रयास कर रहा था तब उसका इंजन खराब हो गया। वहां एक बचाव नौका भेजी गयी, यादव के तीन साथी उस नौका से बच निकले लेकिन वह स्वयं पानी की तेज धारा में फंस गए और बह गए। वह पाकिस्तान के सियालकोट में पहुंच गए। वहां ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और बाद में रेंजर्स के हवाले कर दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।