पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कल रात जसवंत अपने कमरे में गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। धौलाकुआं के आर्मी अस्पताल के आईसीयू में जसवंत सिंह को भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 75 वर्षीय जसवंत सिंह पूर्व भाजपा नेता है। जिन्हें लोकसभा चुनाव में बागी होकर चुनाव लड़ने के चलते पार्टी से निकाला गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।