जम्मू के अखनूर सेक्टर में चिनाब नदी में बहकर पाकिस्तानी सीमा में चले गए बीएसएफ के जवान सत्यशील यादव की अब तक वापसी नहीं हो पाई है। सत्यशील चिनाब नदी की तेज धार में बहकर पाक सीमा में चला गया था। बीएसएफ जवान सत्यशील की सुरक्षित वापसी के लिए बीएसएफ के आला अफसर पाक रेंजर्स के संपर्क में हैं। पाकिस्तान ने इस बात की पुष्टि की है कि भारतीय जवान उनके कब्जे में है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पाकिस्तानी रेंजर्स बीएसएफ के जवान को वापस लौटाने को तैयार हो गए हैं। आज सत्यशील वापस अपने वतन लौट सकता है। सत्यशील यूपी के फिरोजाबाद का रहने वाला है और बीएसएफ की 80 बटालियन में तैनात है। पाकिस्तानी रेंजर ने कहा है कि फिलहाल हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि भारतीय जवान गलती से हमारी सीमा में घुसा या जानबूझकर। हम बीएसएफ अधिकारियों से इस बारे में बात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक जवान की वापसी के लिए दोनों मुल्कों की फौज के आला अफसर संपर्क में हैं। इस मुद्दे पर 2 बार बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग भी हो चुकी है। बीएसएफ ने सत्यशील की गुमशुदगी का केस अखनूर के खौड़ पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।