(DELHI, India)
जसवंत सिंह गुरुवार को अपने घर में गिर गए थे। इस हादसे में जसवंत को सिर में चोट लगी। जसवंत को चोट काफी गहरी लगी है। उन्हें धौला कुंआ के सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है। जसवंत सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। जसवंत को देखने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल पहुंचे हैं। जबकि संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने फोन पर जसवंत के बेटे मानवेंद्र सिंह से हाल चाल पूछा है। सूत्रों के मुताबिक जसवंत सिंह गुरुवार रात अपने घर में रात 11 बजे गिर गए। बताया जाता है कि गिरने से जसवंत सिंह को गंभीर चोटें आयी हैं। उन्हें धौला कुंआ के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सुबह पांच बजे जसवंत का ऑपरेशन किया गया है। अस्पताल के डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। सिंह को इस साल के शुरू में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया था। सिंह ने तब राजस्थान के बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया जिसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। वह इस चुनाव में हार गए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।