पाक में मेरे साथ उम्मीद से बेहतर व्यवहार हुआ: बीएसएफ जवान
(JAMMUandKASHMIR, India) बीएसएफ अधिकारियों को सौंपे जाने से पहले सत्यशील यादव ने पाकिस्तान में संवाददाताओं से कहा कि नदी की तेज धारा में बहकर उनकी नौका दुर्घटनावश पाकिस्तान में चली गई। घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'मेरे सहयोगी तैर कर निकल गए, लेकिन मुझे तैरना नहीं आता। नाव के साथ मैं पाकिस्तानी क्षेत्र में पहुंच गया। पाकिस्तान चौकी के पास मैं पानी में कूद गया और पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों ने मुझे बचाया।' रेंजर्स अधिकारियों के बगल में खड़े यादव ने कहा कि उन लोगों ने उन्हें ढाढ़स बंधाया। 30 वर्षीय जवान ने कहा, 'उन्होंने मेरा परिचय लिया। अपने दायरे में उन्होंने मेरी पूरी मदद की। जैसा मैं सोच रहा था, उससे बेहतर स्थिति में उन्होंने मुझे रखा। मुझे कोई शिकायत नहीं है। मैं खुश हूं।' अखनूर के परगवाल खौर में तीन अन्य सैनिकों के साथ यादव गश्ती पर थे, उसी दौरान जिस नाव में वह जा रहे थे उसमें दिक्कत पैदा हो गई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।