पश्चिम बंगाल की टेक्स्ट बुक में खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी की क्रांतिकारी गतिविधियों को आतंकवादी बताने पर प्रदेश के कई राजनीतिक दलों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इतिहासकारों, राजनीतिज्ञों, शहीदों के परिजनों और राष्ट्रवादी नेताओं ने पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की ओर से जारी किताब के क्रांतिकारी आतंकवाद चैप्टर में इन दोनों स्वतंत्रता सेनानियों को आतंकी बताने पर कड़ी निंदा की है। इन्होंने एक आवाज में कहा है कि हम अपने ही शहीद सपूतों का अपमान कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।