टीडीपी सांसद की टिप्पणी पर सदन में हंगामा
(India)

संसद में महिलाओं की सुरक्षा और यौन अपराधों के मामलों पर बहस हो रही थी। टीडीपी सांसद मुरली मोहन मागंती ने महिलाओं को यौन अपराध से बचने के लिए सही कपड़े पहनने की सलाह दे डाली। टीडीपी सांसद की महिलाओं के लिए दिए गए इस बयान को लेकर जबरदस्त हंगामा किया गया। महिला फेडरेशन की महासचिव और सीपीआई.एम नेता एनी राजा ने टीडीपी सांसद मुरली मोहन मागंती पर हमला करते हुए कहा कि उनकी ये महिलाओं पर की गई टिप्पणी पूरी तरह से आपत्तिजनक है। एनी राजा ने कहा कि यह केवल महिलाओं की जिम्मेदारी नही है पुरुषों को भी देश की परमपरा को सुरक्षित रखने की पूरी जिम्मेदारी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।