धूमधाम से मनाया जा रहा है रक्षाबंधन
(India)
आज भाइयों की कलाई पर बहनें अपने प्यार से भरी राखियां बांधेंगी। त्योहार को लेकर भाई-बहनों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। बाजार में कल सुबह से ही रौनक बनी हुई है। त्योहार को देखते हुए बाजार भी सामान्य दिनों की अपेक्षा जल्दी खुल गए हैं। सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला भाई-बहिन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षा बंधन आज मनाया जा रहा है। अगर बात करें राज्सथान की राजधानी जयपुर की तो अल सुबह से ही राखियों की दुकान और मिठाईयों की दुकान खुल गई है और बाजार में लोग खरीदारी करने भी निकलने लगे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।