राष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष ने राखी पर देशवासियों को दी बधाई
(DELHI, India) राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ‘रक्षा बंधन के त्योहार पर मैं भारत और विदेशों में अपने नागरिकों को शुभकामनाएं एवं बधाइयां देता हूं।’ उन्होंने कहा कि राखी का त्योहार सौहार्दता फैलाता है और भाईचारे को मनाया जाता है और यह भाइयों एवं बहनों के बीच प्यार का प्रतीक है । सुमित्रा ने अपने बधाई संदेश में कहा, ‘मैं रक्षाबंधन पर देशवासियों को बधाई देती हूं। यह त्यौहार भाइयों और बहनों के बीच प्रेम एवं स्नेह को बढ़ाने के साथ साथ परिवारों, समुदायों और लोगों के बीच सौहार्द की भावना सुदृढ़ करता है।’ उन्होंने कहा, ‘इस अवसर पर हम देश की महिलाओं की रक्षा एवं उनके कल्याण के लिए स्वयं को समर्पित करें।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।