(DELHI, India)
जानकारी के अनुसार, थंबीदुरई के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने आज कई राजनीतिक दलों से बात की। बताया जा रहा है कि थंबीदुरई के नाम पर कांग्रेस भी सहमत है। गौर हो कि लोकसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव बुधवार को होगा और इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हुई। एआईएडीएमके को यह पद दिए जाने के कदम को विपक्ष को विभाजित करने और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के प्रति सद्भाव जताने के रूप में देखा जा रहा है। थंबीदुरई लोकसभा में अन्नाद्रमुक के नेता हैं। वह 1985 से 1989 तक भी सदन के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वह 1998 से 1999 के बीच केंद्रीय मंत्रिपरिषद में भी शामिल रहे हैं। अभी तक हालांकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के बारे में कोई निर्णय नहीं किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।