पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर
(India)
सीमा पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। लगातार पिछले कई दिनों से पाकिस्तानी सेना सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने करीब 4 घंटे भारी गोलीबारी की। इस दौरान पाक सेना ने बीएसएफ की 4 पोस्ट को निशाना बनाया। जवाब में बीएसएफ की तरफ से भी कार्रवाई की गई। बीती रात एक बजे से लगातार 4 घंटे तक भारी गोलीबारी की गई। गौरतलब है कि कल श्रीनगर के दौरे पर गए पीएम ने पाकिस्तान पर सीधा और तीखा वार किया था। मोदी ने दो टूक कहा कि सालों से भारत को प्रॉक्सी वार यानि छद्म युद्ध का शिकार बनाया जा रहा है क्योंकि भारत के साथ सीधी जंग लड़ पाना पाकिस्तान के बूते का नहीं है। और जिस तरह से पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर लगातार गोलीबारी की जा रही है वो मोदी की बात पर मुहर लगा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।