आज लोकसभा से पास हो सकता है जजों की नियुक्ति का बिल
(India)
जजों की नियुक्ति के कोलेजियम सिस्टम को बदलने वाला ज्युडिशियल अप्वाइंटमेंट बिल आज लोकसभा से पास हो सकता है। लोकसभा में आज भी ज्युडिशियल अप्वाइंटमेंट बिल पर चर्चा जारी रहेगी। बिल पर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद लोकसभा में जवाब देंगे। इसके बाद बिल को पास कराने के लिए वोटिंग होगी। बिल में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया में बदलाव का प्रस्ताव है। बिल पास होने के बाद जजों की नियुक्ति न्यायिक आयोग करेगा। जजों की नियुक्ति के लिए 6 सदस्यीय न्यायिक आयोग में चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट के दो जज, कानून मंत्री और दो ऐसी शख्सियत होगी जिन्हें प्रधानमंत्री, नेता विपक्ष और चीफ जस्टिस चुनेंगे। न्यायिक आयोग के छह में से अगर किसी दो लोगों को किसी नाम पर आपत्ति हुई तब उस जज की नियुक्ति रोक दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों की नियुक्ति अभी तक कोलेजियम सिस्टम से होती है। कोलेजियम में सुप्रीम कोर्ट के जज होते हैं और वही हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्ति मिलकर करते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।