नेशनल हेराल्ड अखबार में नियमों के उल्लंघन के आरोप में सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत 6 लोगों को समन किए जाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई होगी। निचली अदालत ने सुब्रह्मण्यम स्वामी की याचिका पर इन आरोपों को सही मानते हुए सोनिया गांधी राहुल गांधी समेत 6 लोगों को तलब किया था। निचली अदालत के इस आदेश के बाद इन लोगों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद हाईकोर्ट ने 13 अगस्त यानी आज के दिन तक निचली अदालत के आदेश पर रोक लगा रखी थी। हाईकोर्ट में सोनिया गांधी राहुल गांधी समेत 6 आरोपियों की तरफ से ये दलील दी गई थी कि इनकम टैक्स एक्ट के तहत ही नेशनल हेराल्ड न्यूज पेपर में पैसा लगाया गया था। अब कांग्रेस के बचाव के बाद सुब्रह्मण्यम स्वामी अदालत के सामने अपना पक्ष रखेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।