(DELHI, India)
संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सोनिया ने कहा कि हमारी पार्टी भाजपा के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी और एक दिन फिर सत्ता में लौटेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए की अपनी कोई नीति नहीं है और वह यूपीए की नीतियों को ही आगे बढ़ा रही है। इससे पहले कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सोनिया ने कहा, 'कांग्रेस को भाजपा सरकार की विभाजनकारी और अधिकारवादी राजनीति का मुकाबला करना चाहिए।' सोनिया ने मोदी सरकार पर संप्रग की योजनाओं की नकल करने का और न्यूनतम शासन की नीति पर चलने का आरोप लगाया। सोनिया ने कहा, 'यह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण वक्त है। लोकसभा में हमारी संख्या अब तक की सबसे कम है। लोगों का कांग्रेस में भरोसा फिर से बनने और बहाल होने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।