चार न्यायाधीशों ने उच्चतम न्यायालय में संभाला पदभार
(DELHI, India) इसके साथ ही शीर्ष अदालत में प्रधान न्यायाधीश आर एम लोढ़ा समेत न्यायाधीशों की कुल संख्या 30 हो गई है।
न्यायमूर्ति पंत (62), न्यायमूर्ति सापरे (59) क्रमश: मेघालय उच्च न्यायालय, गोहाटी उच्च न्यायालय में और न्यायमूर्ति भानुमति (58) झारखंड उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्यरत थे। 58 वर्षीय न्यायमूर्ति ललित को बार से शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के तौर पर प्रोन्नत किया गया है। वह वरिष्ठ अधिवक्ता थे और उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम की सिफारिश वाले पैनल में शामिल थे। उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की अधिकतम संख्या प्रधान न्यायाधीश को मिलाकर 31 तक हो सकती है। शीर्ष अदालत का न्यायाधीश पद ग्रहण करने वाले इन चारों न्यायाधीशों को प्रधान न्यायाधीश लोढ़ा ने पद की शपथ दिलाई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।