रक्षाबंधन पर्व कार्यक्रम के तहत आरएसएस आज भाजपा सांसदों की बैठक ले रहा है। संसदीय कार्यमंत्री वैंकेया नायड़ू के घर लगने वाली संघ की पाठशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के सभी सांसदों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। कार्यक्रम में संघ के कार्यवाहक भैयाजी सुरेश जोशी भाजपा सांसदों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के लिए भाजपा सांसदों को सफेद कुर्ता पजामा और काली टोपी की ड्रेस तय की गई है। केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद ये पहला कार्यक्रम होगा। जब संघ सीधे तौर पर पूरी सरकार व सभी सांसदों से मुखातिब होगा। सुबह साढ़े सात बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में संघ की शाखा के साथ जोशी का बौद्धिक होगा। सभी सांसदों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए लोकसभा से 23 और राज्यसभा से 8 सांसदों को गटनायक बनाया गया है। लोकसभा के हर गटनायक की जिम्मेदारी लगभग 10 से 15 सांसदों की होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।