लाल किले की सुरक्षा व्यवस्था चाकचैबंद
(India)
लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहले भाषण को लेकर देश और विशेषकर युवकों में खासी उत्सुकता देखी जा रही है। वे जानना चाहते है कि आखिर मोदी उनके लिए क्या रोडमैप तैयार कर उनके सामने रखती है। स्वतंत्रता दिवस समारोह को व्यापक रूप से सफल बनाने और मोदी के आतंकवादियों के निशाने पर रहने को ध्यान में रखकर सुरक्षा के भी विशेष उपाय किए गए हैं। समारोह में विशिष्ट नागरिकों के अलावा बड़ी संख्या में आम जनता को भी लाने के प्रबंध किए गए हैं। दिल्ली पुुलिस ने हालांकि स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले की सुरक्षा व्यवस्था में कितनी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसका विवरण नहीं दिया है। लेकिन उसका कहना है कि अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था कई स्तरीय होगी। जिसमें दिल्ली पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल और कमांडो भी तैनात रहेंगे। जमीन से लेकर हवा तक सुरक्षा की चाक चैबंदें व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री के सरकारी निवास रेसकोर्स रोड से लाल किले तक के रास्ते पर भी स्वतंत्रता दिवस पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। वही आजादी की 68वीं सालगिरह की जश्न से पहले देश में हाईअलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा एंजंसियों ने हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर के खतरे से देश को आगाह किया है। जिसके बाद पुलिस, प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियां सहित सभी सर्तक है और चप्पे चप्पे पर सुरक्षा निगरानी तेज कर दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।