गृह मंत्री राजनाथ सिंह को बुधवार को पेट में इंफेक्शन के बाद एम्स में भर्ती कराया गया हैै। डॉक्टर प्रमोद गर्ग की अगुवाई में उनका इलाज चल रहा है। जिन्होंने फिलहाल गृहमंत्री की हालत स्थिर बताई है। एम्स सूत्रों के अनुसार पेट से संबंधित बीमारी की वजह से राजनाथ सिंह बुधवार को दिन में भी एम्स आए थे। डॉक्टरों से दिखाने के बाद वे चले गए थे। लेकिन शाम पौने आठ बजे वे फिर से एम्स आए और इस बार डॉक्टर ने उन्हें भर्ती कर लिया। उन्हें एम्स के न्यू प्राइवेट वॉर्ड की तीसरी मंजिल पर रखा गया है। फिलहाल उनकी सभी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिसके बाद ही उनकी स्थिति पर स्पष्ट कहा जा सकेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।