राजनाथ के अधिकारों में ‘कटौती’
(India)
गृह मंत्रालय में अफसरों की तैनाती और ट्रांसफर का फैसला अब सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से अफसरों की तैनाती और ट्रांसफर के अधिकार छीन लिए हैं। अब गृह मंत्रालय में किसी भी अफसर की तैनाती के लिए पहले उसकी फाइल पीएम के पास भेजी जाएगी और पीएमओ से हरी झंडी मिलने के बाद राजनाथ उस अधिकारी की नियुक्ति पर मुहर लगा पाएंगे। साफ है राजनाथ के अधिकार छीन लिये गए हैं। इससे पहले भी मोदी ने सभी मंत्रियों को ये साफ निर्देश दिये थे कि वो अपना स्टॉफ रखने से पहले प्रधानमंत्री कार्यालय से इजाजत लें। पीएमओ ने उसके बाद कई मंत्रियों के निजी सचिवों की नियुक्ति रोक दी थी, जिसमें राजनाथ भी शामिल थे, मालूम हो कि पीएम और गृहमंत्री की सहमति से ही नियुक्तियां होती थीं। वहीं कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि वो संसदीय परंपराओं को तोड़कर अपने मंत्रीमंडल के सदस्यों पर भी भरोसा नहीं रख रहे हैं। तिवारी ने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो पूरी सरकार पर बस एक आदमी का कंट्रोल रहेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।