‘हर स्कूल में होगा टॉइलट’
(India)
पीएम ने कहा कि देश में टूरिजम का बहुत स्कोप है, लेकिन गंदगी की वजह से दिक्कत आती है। ऐसे में मैं पीएम के रूप में सबसे पहले सफाई करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि देश के हर घर और स्कूल में टॉइलट होना चाहिए। पीएम ने कहा, आप सोच रहे होंगे की मैं यहां से कैसी बातें कर रहा हूं, लेकिन यह बेहद महत्वपूर्ण है। मेरी गुजारिश है कि हर सांसद अपने एक साल की निधि स्कूलों में टॉइलट बनाने में खर्च करें। कॉर्पोरेट जगत से भी गुजारिश है कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इस काम में सरकार के साथ आएं। पीएम ने कहा कि मैं चाहूंगा कि अगले साल तक इस दिशा में हम कुछ उपलब्धियां लेकर आएं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।