नौसेना में कल शामिल होगा आईएनएस कामोर्टा
(India)
स्वदेश निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धक पोत आईएनएस कामोर्टा शनिवार को नौसेना में शामिल हो जाएगा। रक्षा मंत्री अरूण जेटली नौसैनिक गोदी में इसे नौसेना को समर्पित करेंगे। पोत का निर्माण कोलकाता स्थित मेसर्स गार्डेन रीच शिपयार्ड ने किया है। पूर्वी नौसेना कमान की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कमोर्ता पनडुब्बी रोधी युद्धक पोत भारतीय नौसेना के आंतरिक संगठन डायरेक्टोरेट आफ नेवल डिजाइन की ओर से डिजाइन किए गए चार पोतों में से पहला है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।