कथित तौर पर दिल्ली के कुख्यात सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर अरुण जेटली की एक टिप्पणी पर मचे बवाल पर वित्त मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि उनकी मंशा इस निंदनीय घटना को कमतर करने की हरगिज नहीं थी। जेटली ने कहा कि मुझे इस बात का खेद है कि मेरे बयान या उसमें उपयोग किए गए कुछ शब्दों को असंवेदनशील समझा गया है। लेकिन मेरा ऐसा कतई इरादा नहीं था। उन्होंने राज्य के पर्यटन मंत्रियों की गुरुवार को हुई बैठक में उनके भाषण के कुछ अंशों को लेकर हो रही आलोचनाओं के संदर्भ में यह स्पष्टीकरण दिया। अपने उस भाषण में उन्होंने खराब कानून व्यवस्था किस तरह पर्यटन को नुकसान पहुंचा सकती है, इसका जिक्र करते हुए कहा था कि कैसे दिल्ली में बलात्कार की एक छोटी घटना दुनिया में प्रचारित हुई और विदेशी पर्यटकों पर उसका असर होने से देश को करोड़ों डॉलर का नुकसान हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।