निर्भया के माता-पिता ने भी जेटली को आड़े हाथों लिया है। निर्भया कांड पर अरुण जेटली के बयान पर निर्भया के माता-पिता ने सख्त ऐतराज जताया है। निर्भया की मां ने कहा कि वोट मांगते वक्त तो उन्हें निर्भया कांड बड़ा लगता था। वहीं पिता ने कहा कि जेटली ने ऐसे लड़कों के मनोबल को बढ़ावा दे दिया है। उन्हें टूरिज्म का नुकसान तो दिख रहा है। देश का एक परिवार खत्म हो गया, क्या वो ये नुकसान पूरा कर सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।