ज्ञानपीठ और पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित कन्नड़ भाषा के महान लेखक यूआर अनंतमूर्ति की मौत पर बीजेपी और हिन्दू जागरण वैदिक के कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे फोड़ जश्न मनाने पर कर्नाटक पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं। चिकमंगलुर के मुदिगेरे पुलिस ने शनिवार को अज्ञात बीजेपी और हिन्दू जागरण वैदिक के कार्यकर्ताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत दंगा, उपद्रव और गैरकानूनी मजमा जुटाने के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फूटेज और तस्वीरों के आधार पर दोषियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। इन बदमाशों ने शुक्रवार शाम अनंतमूर्ति की मौत की खबर सुनते ही मैंगलोर में चार जगहों पर और चिकमंगलुर में एक स्थान पर आतिशबाजी की थी। जाहिर है इस महान लेखक की छवि धुर बीजेपी और मोदी विरोधी थी। बीजेपी के तरफ से पीएम कैंडिडेट घोषित किए जाने के बाद अनंतमूर्ति ने कहा का था कि यदि मोदी पीएम बने तो वह देश छोड़ देंगे। मूर्ति की मौत पर इन बदमाशों ने ऐसी गंदी हरकत तब की जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने मौत की खबर मिलते ही शोक प्रकट किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।