डीजीएमओ बैठक की पेशकश के बाद पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लघंन
(India) पाकिस्तान अपनी ना पाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक तरफ जहा पाक भारत के कड़े रुख के बाद सीज फायर उल्लघंन पर भारत के साथ डीजीएमओ बैठक की बात कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ एकबार फिर से पाकिस्तान ने शनिवार रात को एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने बीएसएफ की चैकियों पर रात 10 बजे से फिर फायरिंग शुरू कर दी। पाकिस्तानी रेंजर रिहायसी इलाकों में मोर्टार भी दाग रहे हैं। जम्मू के आरएस पुरा, अरनिया सेक्टर में भारी गोलाबारी जारी है। बीएसएफ भी पाकिस्तान की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। रात दस बजे से ही पाकिस्तानी सेना द्वारा फायरिंग जारी है। इससे पहले शुक्रवार रात को भी पाक सेना ने फायरिंग की थी। शुक्रवार को सीमा पार से बीएसएफ की 22 चैकियों पर फायरिंग की गई। भारतीय सेना और बीएसएफ के जवान भी पड़ोसी देश को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। यह दावा रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने किया है। जेटली ने कहा है कि देश को अपनी फौज पर पूरा भरोसा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।