पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का आदेश
(India)
पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लघंन पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले. पीएम आवास पर मोदी और राजनाथ की मुलाकात करीब डेढ़ घंटे तक चली. इस दौरान पाकिस्तानी फायरिंग पर बातचीत हुई. पीएम की तरफ से बीएसएफ को आदेश मिला है कि वो सीमापार से होने वाली फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे.बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा, पाकिस्तान को सबक सिखाने की जरूरत है. लातों का भूत बातों से नहीं मानेगा.बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पाकिस्तान को उसके किए की सजा चुकानी पड़ेगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।