महाराष्ट्र के राज्यपाल के. शंकरनारायणन का मिजोरम तबादला कर दिया गया है. उनका कार्यकाल 2017 में समाप्त हो रहा है. शनिवार आधी रात के बाद राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शंकरनारायणन को मिजोरम स्थानांतरित कर दिया गया है. 82 साल के शंकरनारायणन अब मिजोरम के गवर्नर का कार्यभार संभालेंगे. गुजरात के राज्यपाल ओ पी कोहली महाराष्ट्र के गवर्नर का कामकाज देखेंगे. मिजोरम के राज्यपाल का पद पिछले ही दिनों कमला बेनीवाल की बर्खास्तगी के बाद खाली हुआ था. कमला बेनीवाल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लंबा विवाद रहा था जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे. केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद बेनीवाल का ट्रांसफर कर मिजोरम भेजा गया था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।