यूपी, बिहार के कुछ हिस्सों में बाढ़
(India)
उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। जहां घाघरा और राप्ती नदियां खतरनाक रूप से उफान पर हैं। बिहार जल संसाधन मंत्रालय के अनुसार सीवान के दारौली में घाघरा नदी खतरनाक रूप से उफान के साथ बह रही है। आज सुबह घाघरा नदी 61 दशमलव 50 मीटर के स्तर पर बह रही थी। तो खतरे से दशमलव 62 मीटर ऊपर है। वही बिहार के गंगपुर में नदी उफान के साथ 57. 85 मीटर के स्तर पर बह रही थी जो खतरे के स्तर 57. 04 मीटर से 0. 81 मीटर ऊपर है। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में राप्ती नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यूपी के कई जिले अब भी बाढ़ की चपेट में है और हजारों लोग इससे प्रभावित है। यूपी में बाढ़ की चपेट में आकर अभी तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है और सैंकड़ों लोग लापता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।