(DELHI, India)
केशव मेमोरियल एजुकेशनल सोसायटी द्वारा भारतीय शिक्षा पर आयोजित एक कार्यक्रम में स्मृति ने कहा, अंतिम बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 में बनाई गई थी। अगर हम ‘मेड इन इंडिया’ के बड़े स्तर पर साकार करना चाहते हैं तो हमें अपने पाठ्यक्रम में सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, मैं खुश हूं कि हम जल्द ही नई शिक्षा नीति को बनाने के लिए राज्यवार, क्षेत्रवार और राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा कराने की पहल करेंगे। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी हमारी भारतीयों की महानता के बारे में जानकारी नहीं रखती है। हमें ‘प्राचीन भारत के गौरव’ का उत्सव मनाने की जरूरत है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।