दिल्ली का योजना भवन सालों तक योजना आयोग के कामों का गवाह रहा है और अब एक नई संस्था के जन्म का वह साक्षी बनने जा रहा है। आज योजना भवन में उच्चस्तरीय बैठक होगी जिसमें योजना आयोग की जगह लेने वाली नई संस्था को लेकर माथापच्ची की जाएगी। योजना भवन में होने वाली बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. बैठक में सात नामचीन हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इसमें पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर बिमल जालान, योजना आयोग के पूर्व सदस्य वाईके अलघ शामिल हैं । बैठक में योजना आयोग के वर्तमान सदस्यों के भी शामिल होने की भी उम्मीद है । माना जा रहा है कि बैठक में नई संस्था के स्वरूप को लेकर चर्चा हो सकती है । मोदी सरकार के सत्ता संभालते ही ये साफ हो गया था कि योजना आयोग खत्म किया जाएगा और फिर 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने ऐलान भी कर दिया कि योजना आयोग की जगह वित्तीय योजनाओं और सरकार को सलाह देने के लिए एक नई योजना बनाई जाएगी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।