बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत से आग्रह किया है कि तीस्ता जल बंटवारा समझौता जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। हसीना ने ये आग्रह तब किया जब भारत के विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने शेख हसीना के ढाका स्थित निवास पर उनसे मुलाकात की। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि हसीना ने कहा कि तीस्ता जल बंटवारा समझौते पर जल्द से जल्द हस्ताक्षर होने चाहिए...क्योंकि बांग्लादेश को जलाभाव वाले समय में ज्यादा पानी की जरूरत है। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने उम्मीद जताई कि आपसी समझ से तीस्ता समझौते पर जल्द हस्ताक्षर होंगे और भूमि सीमा समझौता लागू होगा। तीस्ता जल बंटवारा समझौते पर 2009 से बातचीत चल रही है। यूपीए सरकार ने इस समझौते को आगे बढ़ाया था। लेकिन ममता बनर्जी ने इस पर रोक लगा दी थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।