आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोग मंत्री बनें या नहीं। इस पर सुप्रीम कोर्ट आज अहम फैसला सुना सकता है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में काफी समय से सुनवाई चल रही है। जिस पर आज सुनवाई के दौरान फैसला आ सकता है। मंत्री बनाने को प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार माना जाता है। ऐसे में अदालत को ये भी तय करना है कि क्या प्रधानमंत्री का इस तरह का फैसला न्यायिक समीक्षा के दायरे में आता है। ये याचिका 2005 में दाखिल की गई थी। जिसे संविधान पीठ को भेज दिया गया था। मनोज नरूला नाम के एक वकील की ये याचिका थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।