पाक सेना की ओर से संघर्ष विराम का लगातार उल्लंघन करने को लेकर भारतीय सेना के महानिदेशक सैन्य अभियान ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष को खरी खरी सुनाई। जम्मू-कश्मीर में अन्तराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर लगभग प्रतिदिन पाकिस्तान सेना की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर फायरिंग की जा रही है। जिसे लेकर मंगलवार को दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच बातचीत हुई। सेना अधिकारियों ने बताया कि 10 मिनट चली डीजीएमओ की वार्ता में सभी प्रासंगिक मुद्दे उठाए गए। जिसमें युद्धविराम का मामला भी शामिल था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।