आज गृहमंत्री से मिलेंगे बीएसएफ के डीजी
(India)
बीएसएफ के डीजी आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। नई दिल्ली में होने वाली इस मुलाकात के दौरान बीएसएफ के डीजी डीके पाठक उन्हें सरहद के हालातों की जानकारी देंगे। इससे पहले पाक की ओर से सीजफायर उल्लंघन और कुपवाड़ा में हुई आतंकियों से मुठभेड़ के बीच बीएसएफ के डीजी डीके पाठक ने बड़ा बयान दिया था। पाठक ने कहा कि पकिस्तान ने सीमा पर अपनी रणनीति बदली है और पाक सीमा पर 25 से 30 आतंकी ठिकाने मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि पाक भारतीय नागरिकों के घरों को निशाना बनाते हैं। जबकि हम ऐसा नहीं करते।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।