राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद की आज मुंबई के एक निजी अस्पताल में सर्जरी की जाएगी। लालू को मंगलवार को रुटीन चेकअप के लिए द एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि प्रारंभिक चिकित्सकीय जांचों से संकेत मिलता है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री 66 वर्षीय लालू प्रसाद की अवरूद्ध धमनी को ठीक करने और एक वाल्व बदलने के लिए सर्जरी की जरूरत है। इंस्टीट्यूट में डायरेक्टर मेडिकल अफेयर्स एंड क्रिटिकल केयर डॉक्टर विजय डी सिल्वा ने कहा कि लालू प्रसाद की सभी जांच कर ली गई हैं और उनमें धमनी संकुचन का पता चला है। हम आज सुबह उनकी सर्जरी करेंगे। जो कि छह से सात घंटे चल सकती है। उन्होंने कहा कि हृदय को रक्त की आपूर्ति करने वाली धमनियों में से एक धमनी अवरूद्ध हो गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।