राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के ह्वदय का ऑपरेशन बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में सफलतापूर्वक किया गया। अस्पताल के एक अधिकारी के अनुसार इस ऑपरेशन में छह घंटे और 15 मिनट लगे। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत ठीक है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार को लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मोदी ने ट्वीट कर लिखा, मैं लालूजी के जल्द ठीक होने और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।ऑपरेशन के बाद एशियन हॉर्ट इंस्टीट्यूट के हॉर्ट सर्जन रामाकांत पांडा ने बताया, इस ऑपरेशन में दिल के वाल्व को बदला गया। साथ ही महाधमनी को ठीक किया गया और दिल में तीन मिलीमीटर के छेद को भी भरा गया।लालू प्रसाद अब आईसीयू में हैं और 10-12 दिनों बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।एशियन हॉर्ट इंस्टीट्यूट के चिकित्सीय निदेशक विजय डीसिल्वा के अनुसार मंगलवार को लालू प्रसाद यादव के दिल में एओर्टिक स्टेनोसिस का पता चला। इसे ठीक करने के लिए ऑपरेशन जरूरी था।इस बीच जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार भी लालू से मिलने मुंबई जाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।