ललित मोदी की भारत वापसी का रास्ता साफ
(India)
दिल्ली उच्च न्यायालय ने इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के पासपोर्ट के नवीनीकरण का आदेश दिया। इसके साथ ही मोदी की भारत वापसी का रास्ता साफ हो गया। मोदी की अपने पासपोर्ट के निरस्तीकरण को चुनौती देने वाली याचिका को न्यायाधीश बी. डी. अहमद और न्यायाधीश विभु बाखरू की खंडपीठ ने मंजूरी दे दी। आईपीएल में वित्तीय अनियमितता के आरोपी रहे मोदी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा शुरू की गई जांच के बाद मुंबई के स्थानीय पासपोर्ट कार्यालय ने तीन मार्च, 2011 को मोदी का पासपोर्ट निरस्त कर दिया था।मोदी ने उच्च न्यायालय की एकल पीठ द्वारा 16 जनवरी, 2013 को दिए गए उनका पासपोर्ट निरस्त किए जाने के आदेश को चुनौती दी थी। न्यायालय ने मोदी का पासपोर्ट निरस्त करने को अवैध करार देते हुए पासपोर्ट के नवीनीकरण का आदेश दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।