पीएम ने कहा कि हमें आर्थिक छुआछूत खत्म करनी है। देश की बड़ी आबादी के पास जब बैंक खाता ही नहीं होगा तो वो आर्थिक तरक्की से कैसे जुड़ेंगे। लाखों नौजवानों को जनधन योजना से रोजगार मिलेगा सो अलग। पीएम ने कहा कि जन-धन योजना बड़ी मुश्किल से पैसे बचाने वाली उन माताओं-बहनों को बैंक खाता और आर्थिक शक्ति देगी जो बड़ी मुश्किल से पैसे बचाती हैं पर अगर परिवार में पुरुषों को नशे की लत हो तो उनसे पैसे बचाने मुश्किल हो जाते हैं। पीएम ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर के लोगों का अनुभव है कि गरीब लोग अपने कर्ज का समय से भुगतान करते हैं जबकि अमीर लोगों का पेमेंट सबको पता है। पीएम ने कहा कि ये अपने आप में इतिहास बन गया है कि आज एक ही दिन में 1.5 करोड़ लोगों के बैंक खाते खुले हैं। बीमा सेक्टर ने भी आज रिकॉर्ड बनाया है जिसे एक दिन में इतने बीमा मिले। पीएम ने उम्मीद जताई कि 26 जनवरी तक जन-धन योजना के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा और आर्थिक छूआछूत समाप्त होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।