‘मुझे बहू स्वीकार कर लें सदानंद गौड़ा’
(India)
रेल मंत्री सदानंद गौड़ा के बेटे कार्तिक पर रेप और धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाली कन्नड़ एक्ट्रेस ने कहा है कि वह सिर्फ कार्तिक से ही शादी करेंगी और किसी और के बारे में नहीं सोच सकतीं। गुरुवार शाम उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपने और कार्तिक के रिश्ते के बारे में विस्तार से बताया। कन्नड एक्ट्रेस ने कहा कि कार्तिक गौड़ा ही मेरे पति है। हम एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से मिले थे और कार्तिक ने कहा था कि वह मुझसे शादी करना चाहते हैं। कार्तिक मुझसे शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे, लेकिन मैंने मना कर दिया क्योंकि हम शादीशुदा नहीं थे। मेरी शादी के लिए मेरा परिवार एक लड़का ढूंढ रहा था और 5 जून को कार्तिक ने मुझसे शादी कर ली। उन्होंने मुझे अपने मेंगलुरु स्थित घर पर बुलाया और मेरे गले में मंगलसूत्र डाला और उसके बाद संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। कार्तिक ने मुझसे वादा किया था कि वह अपने परिवार वालों को भी राजी कर लेंगे। वह किसी दूसरी लड़की से सगाई कैसे कर सकते हैं, जब उन्होंने पहले से ही मुझसे शादी कर रखी है। मैं किसी और को अपना पति नहीं मान सकती। कार्तिक गौड़ा ही मेरे पति हैं। अगर वे लोग मुझे स्वीकार नहीं करेंगे तो मैं केस करूंगी। मैं नहीं चाहती कि कोई भी महिला इस तरह के हालात में फंसे। मेरी उनके परिवार से अपील है कि वो मुझे बहू स्वीकार कर लें। मैं एक अच्छी बहू बनूंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।