जम्मू कश्मीर के बाद अब आतंकवादी राजस्थान बॉर्डर से भारत में घुसने की फिराक में हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजस्थान पुलिस को अलर्ट जारी किया है कि 15 आतंकी कभी भी राजस्थान बॉर्डर से भारत में घुस सकते हैं। बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय के इस अलर्ट के बाद राजस्थान बॉर्डर पर सुरक्षा और गश्त बढ़ा दी गई है। राजस्थान पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है। सीमा से सटे इलाकों की पुलिस चैकियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि यह 15 आतंकवादी भारत में प्रवेश करके किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।