विवादास्पद ट्वीट्स के बाद रामगोपाल वर्मा ने मांगी माफी
(India)
फिल्म निर्माता व निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने हिंदू भगवान गणेश के बारे में किए गए विवादास्पद ट्वीट्स पर माफी मांग ली है। शुक्रवार को गणेश चर्तुथी के मौके पर उन्होंने कुछ विवादास्पद ट्वीट्स किए, जिसके बाद वह सोशल मीडिया यूजर्स और नेताओं के निशाने पर आए गए। उधर, एक कांग्रेसी नेता ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रामागोपाल वर्मा ने ट्विटर पर लिखा, मैंने गणेश पर सारे ट्वीट्स साधारण तरीके से किए। मैं किसी की भावनाओं को चोट नहीं पहुंचाना चाहता था। अगर ऐसा हुआ है तो तहे दिल से माफी मांगता हूं। बता दें कि राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर लिखा था, श्भगवान गणेश हाथ से खाते हैं या सूंड से? इसके अलावा भी उन्होंने कई तरह की विवादित टिप्पणी की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।