मोदी सरकार ने सेना के तीनों घटक-थल सेना, नौसेना और वायु सेना के लिए 20 हजार करोड़ रुपए के रक्षा खरीद प्रस्तावों को शुक्रवार को मंजूरी दी। रक्षा मंत्री अरुण जेटली की अगुआई वाली शीर्ष रक्षा खरीदारी परिषद् ने करीब चार घंटे चली मैराथन बैठक में कई रक्षा प्रस्तावों को मंजूरी दी। इनमें आर्मी के लिए 118 अर्जुन मार्क-2 टैंक व अत्याधुनिक संचार उपकरण, वायु सेना के लिए शिनूक और अपाचे हेलिकॉप्टर, नौसेना के लिए 16 मल्टीरोल हेलिकॉप्टर और पनडुब्बी मारक युद्ध प्रणाली शामिल हैं। केंद्र ने विदेशी कंपनियों से 197 हेलिकॉप्टरों की खरीद का प्रस्ताव खारिज कर दिया और इन हेलिकॉप्टरों को बाहरी टेक्नोलॉजी की मदद से भारत में ही बनाने का निर्णय लिया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि मोदी सरकार के इस निर्णय से देश के रक्षा उद्योग में 40 हजार करोड़ रुपए के नए अवसर पैदा होंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।