एकीकृत पनडुब्बीरोधी युद्धक प्रणाली से लैस होगी नौसेना
(India)
रक्षा सूत्रों ने बताया कि नौसेना के लिए 1770 करोड़ रुपए की लागत से एंटी सबमरीन वारफेयर सिस्टम हासिल करने के प्रस्ताव को रक्षा खरीददारी परिषद् की हरी झंडी मिल गई। इसके तहत नौसेना एकीकृत पनडुब्बीरोधी युद्धक प्रणाली से लैस होगी। ये प्रणालियां नौसेना के 11 जंगी पोतों पर लगाई जाएंगी, जिनमें प्रोजेक्ट 17 अल्फा के सात और प्रोजेक्ट 15 बी के चार पोत शामिल हैं। नौसेना के पनडुब्बी बेड़े में नई जान फूंकने के लिए परिषद् ने 4800 करोड़ रुपए की लागत से छह पनडुब्बियों को उन्नत बनाने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया। इनमें चार किलो क्लास की सिंधु पनडुब्बियां और 2 शिशुमार वाई श्रेणी की एचडीडब्ल्यू पनडुब्बियां शामिल हैं। इनमें किलो क्लास की दो पनडुब्बियां रूस भेजी जाएंगी, जबकि शिशुमार वाई श्रेणी की दो पनडुब्बियों का अपग्रेडेशन भारत में ही मझगांव गोदी में होगा। इसके साथ नौसेना के लिए 16 मल्टीरोल हेलिकॉप्टरों के प्रस्ताव को भी परिषद् की हरी झंडी मिल गई। ये हेलिकॉप्टर 1800 करोड़ रुपए की लागत से खरीदे जाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।