नशे में धुत एक ट्रक चालक ने पांच लोगों को कुचला
(India)
पटना में बीती देर रात नशे में धुत एक ट्रक चालक ने पांच लोगों को कुचल दिया। जिनमें तीन बच्चे शामिल थे। जिसके बाद पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक महादलित परिवार के थे। हादसे में एक युवक 25 वर्षीय धर्मा घायल भी हो गया। जिसे स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अगमकुआं टीवी टावर के पास हुए हादसे के बाद चालक मौके से ट्रक लेकर भाग निकला। लेकिन ट्रक के परिचालक मनीष को स्थानीय लोगों ने पकड़कर बुरी तरह पीटा। वही चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने मौके पर हंगामा भी कर दिया और शव नहीं उठाने दिए। घटना की सूचना मिलने के बाद पत्रकार नगर, जक्कनपुर, अगमकुआं और कंकड़बाग थाने की पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस अधिकारियों ने समझाईश कर लोगों को शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। पुलिस के अनुसार मृतकों में दस वर्षीय मंगल, दस वर्षीय धर्मेंद्र, 15 वर्षीय जीतेंद्र, 22 वर्षीय सूरज और 18 वर्षीय मिठ्ठु शामिल है। जो नजदीक स्थित झींगा बस्ती के थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।