अलगाववादियों के खिलाफ अभियान में जवान शहीद
(India)
जम्मू एवं कश्मीर में अलगाववादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान शनिवार को नियंत्रण रेखा के नजदीक एक जवान शहीद हो गया। जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुपवाड़ा के केरन इलाके में नियंत्रण रेखा के नजदीक जारी अभियान के दौरान एक जवान शहीद हो गया। जबकि एक अन्य घायल हो गया। नियंत्रण रेखा के नजदीक पिछले करीब 20 दिन से आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है। जिसमें अब तक छह आतंकवादी मारे गए हैं। जबकि सेना के तीन जवान शहीद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि बड़ी संख्या में सशस्त्र आतंकवादी नियंत्रण रेखा के भारतीय हिस्से में घुस आए हैं। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उनके खिलाफ अभियान शुरू किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।